{"_id":"6126a1fe8ebc3e79cd0c0682","slug":"16-vehicles-worth-rs-2-25-crore-seized-of-two-miscreants-of-randeep-bhati-gang-grnoida-news-noi601043399","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों के सवा दो करोड़ रुपये के 16 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों के सवा दो करोड़ रुपये के 16 वाहन जब्त
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विशेष न्यायालय पुलिस आयुक्त के आदेश पर पुलिस ने रणदीप भाटी गिरोह के दो बदमाशों सुंदर और हरेंद्र के नाम पर पंजीकृत करीब 2.26 करोड़ रुपये के 16 वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदेश में गैंगस्टर और माफिया पर अंकुश लगाने के लिए उनकी चल और अचल संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
बुधवार को जारचा पुलिस ने सुंदर पुत्र श्यौराज निवासी ग्राम डाबरा के नाम पंजीकृत 5 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कीमत 37.90 लाख रुपये है। वहीं, योगेश डाबरा के सगे साले हरेंद्र पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम गोठरा थाना खेकड़ा जनपद बागपत के नाम पर पंजीकृत 11 वाहन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ 89 लाख रुपये है। योगेश और सुंदर सगे भाई हैं। प्रदेश सरकार की सख्ती के बाद से पिछले कुछ समय में सुंदर भाटी, रणदीप भाटी व अनिल दुजाना गिरोह की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। तीनों गिरोह के बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सुंदर भाटी गिरोह को संरक्षण देने वाले सिपाही के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उसको बर्खास्त किया जा चुका है।
मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या में एक दोस्त गिरफ्तार
लोटस विला सोसाइटी के एक फ्लैट में हुई मेडिकल स्टोर संचालक पवन उर्फ जस्सी की हत्या में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उसके एक दोस्त दीपू को गिरफ्तार किया है। पवन ने दोस्तों को दस लाख रुपये उधार दिए थे। उधार न चुकाना पड़े, इसलिए दोस्तों ने हत्या कर दी। आरोपी दीपू निवासी हापुड़ को पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है जल्द ही फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि रविवार की रात मेडिकल स्टोर संचालक पवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पवन ने अपने तीन दोस्तों दीपू, मोनू व कुलदीप के साथ लोटस विला सोसाइटी के फ्लैट में पार्टी की थी। जिस फ्लैट में हत्या की गई, वह फ्लैट एक दारोगा ने किराये पर ले रखा था। हत्या के मामले में दीपू, मोनू व कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी दीपू को बुधवार सुबह पुलिस ने कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। वह कस्बे में ही किराये के मकान में रह रहा था।
जांच में पता चला है कि फरार आरोपी मोनू के भाई ऋषि को पवन ने रकम उधार दी थी। जब भी पवन रुपये वापस मांगता था, तो उसे धमकी दी जाती। घटना वाली रात शराब पीने के दौरान उधार की रकम को लेकर विवाद हुआ, तो दोस्तों ने मिलकर पवन की हत्या कर दी। पुलिस का दावा है जल्द ही फरार चल रहे अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।