{"_id":"5f737a248ebc3e9bf1364aa2","slug":"16-land-mafia-identified-in-noida-greno-fir-will-be-filed-grnoida-news-noi5394230174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो में 16 भूमाफिया चिन्हित, दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेनो में 16 भूमाफिया चिन्हित, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन
मंगरौली में कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : Grnoida
नोएडा-ग्रेनो में 16 भूमाफिया चिन्हित, दर्ज होगी एफआईआर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 16 भू-माफिया को चिन्हित किया है। इन सभी के खिलाफ जल्द ही संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज होगी। साथ ही जिला प्रशासन भू-माफिया पोर्टल पर सभी के नामों की सूची डालेगा। जिलास्तरीय एंटी टास्क फोर्स समिति ने नोएडा प्राधिकरण, पुलिस कमिश्नर और एसडीएम सदर व जेवर की रिपोर्ट पर उनको चिन्हित किया है, जो ग्राम समाज, अधिसूचित और डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने और जमीन पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह ने बताया कि नोएडा के हाजीपुर निवासी कृष्णकांत नलगढ़ा के गाटा संख्या 115 की 1.3990 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कॉलोनी काट रहा है। यह जमीन नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है। यहीं पर ग्राम समाज के गाटा संख्या 108 (ख) और 109 (ख) की कुल 0.2530 हेक्टेयर जमीन पर भी अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। वहीं, दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन बदरपुर निवासी शैलेश कुमार ने डूब क्षेत्र की जमीन को आवासीय बताकर प्लॉटिंग की और अवैध रजिस्ट्री कराई। खरीदारों ने निर्माण करा लिया था, जिसे प्राधिकरण ने तोड़ दिया था। शैलेश के खिलाफ ईकोटेक-3 थाने में 5 एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट में शैलेश को शातिर भू-माफिया बताया गया है। ग्रेटर नोएडा के मकौड़ा निवासी कविंद्र भाटी व मुकेश कुमार और रीलखा निवासी ओमी व धीरज चूहड़पुर के गाटा संख्या 95 की 0.6580 हेक्टेयर पर अतिक्रमण कर रहे हैं। यह जमीन सार्वजनिक आबादी और ग्राम समाज की है। चारों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में गैंगस्टर का मामला दर्ज है। सभी गिरोहबंद बदमाश है। वहीं, नोएडा के रायपुर खादर के खसरा नंबर 218 के नौ गाटे की 20.8660 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेखों में संक्रमणीय भूमि के रूप में दर्ज है। खातेदारों का मौके पर कब्जा है। यहीं पर खसरा नंबर 218/8 की 20.6260 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। रायपुर खादर निवासी राजपाल चौहान और उसके बेटे कुलदीप, सोनू उर्फ सूरज और जितेंद्र ने कब्जा किया हुआ है। जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया था, लेकिन दोबारा कब्जा किया गया है। नोएडा के इलाबांस निवासी आजाद सिंह कुलेसरा के खसरा नंबर 142 पर अवैध कॉलोनी काट रहे हैं। यह जमीन हिंडन नदी और पुस्ते के बीच डूब क्षेत्र में है। साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर भी कॉलोनी काटी जा रही है। मौके पर निर्माण भी मिला है। एनजीटी के आदेश के तहत डूब क्षेत्र में प्लॉटिंग करना प्रतिबंधित है।
6 गांव में बेच रहे हैं अवैध फार्म हाउस
नोएडा प्राधिकरण की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने हरियाणा के ददसिया गांव निवासी दिनेश त्यागी, नोएडा के सेक्टर-135 स्थित लोटस जिंक सोसाइटी निवासी कुलदीप शर्मा और नंगली-नंगला निवासी यदवेंद्र को भू-माफिया घोषित किया है। सभी नोएडा के नंगली-नंगला, दोस्तपुर मंगरौली, नंगली वाजिदपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर, असगरपुर जागीर और रोहिल्लापुर में फार्म हाउस का अवैध क्रय-विक्रय कर रहे हैं। साथ ही सिंचाई विभाग के पुस्ते और नोएडा प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट को तोड़कर अवैध रास्ता बनाया है। इसे आने-जाने का रास्ता दर्शाकर और बिजली के कनेक्शन, खंभे आदि की सुविधा दिखाकर बाहरी लोगों को भ्रामक जानकारी देकर फंसा रहे हैं।
विज्ञापन
कमजोरों की जमीन पर कब्जा करते हैं दोनों भाई
जेवर के सल्लियान मोहल्ला निवासी रतन सिंह और सतीश दोनों भाई हैं। प्रशासन का कहना है कि दोनों कमजोर लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा करते हैं। इन पर कई एफआईआर दर्ज हैं। जेवर बांगर के खसरा नंबर 2690 में संजय कुमार, नरेश चंद, प्रेमवती देवी, सतेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सुशीला देवी का नाम दर्ज है, लेकिन दोनों भाइयों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। एक अन्य जमीन पर भी दोनों का कब्जा है।