फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   - काम न रोकने पर एनजीटी में दी जा सकती है चुनौती

- काम न रोकने पर एनजीटी में दी जा सकती है चुनौती

Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
- काम न रोकने पर एनजीटी में दी जा सकती है चुनौती
ध्वस्तीकरण का काम रोकने की अपील
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली में सात सरकारी कॉलोनियों के पुनर्विकास का मामला
एनजीओ ने कहा, काम न रोकने पर एनजीटी में दी जाएगी चुनौती



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में सात सरकारी कॉलोनियों के पुनर्विकास मामले मे गैर सरकारी संस्था चेतना ने पुन: सरोजनी नगर और त्यागराज कॉलोनी में पुराने भवनों को गिराने के काम पर रोक लगाने की अपील की है।
चेतना ने शनिवार को राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को खत लिखा है। इसमें कहा गया है कि भवनों के धवस्तीकरण का काम दिल्ली उच्च न्यायालय और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के जरिए यथास्थिति रखने के आदेश का उल्लंघन है। चेतना ने प्राधिकरणों को चेताया है कि यदि वे काम पर रोक नहीं लगाते हैं तो यह मामला एनजीटी में फिर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

चेतना के अध्यक्ष व अधिवक्ता अनिल सूद ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय और एनजीटी ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया था कि परियोजना प्रस्तावक सुनवाई तक यथास्थिति बरकरार रखें। इसके बावजूद परियोजना प्रस्तावकों के जरिए भवनों के धवस्तीकरण का काम जारी है। यह स्पष्ट तौर पर आदेश का उल्लंघन है। एनजीटी जाने से पहले इन दोनों प्राधिकरणों को इस मामले में सूचित कर दिया गया है। यदि प्राधिकरण काम पर रोक नहीं लगाते हैं तो इसे एनजीटी में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed