{"_id":"5c0c07e5bdec224193021812","slug":"15442923651-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरी मस्जिद के दुकानदारों को अधिक किराया देना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरी मस्जिद के दुकानदारों को अधिक किराया देना होगा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुरी मस्जिद के दुकानदारों को अधिक किराया देना होगा
20 दिसंबर तक नए दर से किराया नहीं देते तो दुकान खाली करनी होगी : वर्क्फ बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फतेहपुरी मस्जिद में दुकानदारों को अब अधिक किराया चुकाना होगा। दिल्ली वक्फ बोर्ड ने दुकानदारों से कहा है कि या तो वे नए दर से किराया दे या 20 दिसंबर के तक दुकानें खाली करें। दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानुतुल्ला खान ने कहा है कि मस्जिद स्थित 120 दुकानदार वर्षों से काफी कम किराया दे रहे हैं। उन्हें अब परिवर्तित किराया देना होगा।
खान ने कहा कि दुकानदारों से मैं खुद मिला। बातचीत में कहा कि अगर नए रेंट एग्रीमेंट पर वे तैयार नहीं हैं तो 20 दिसंबर के बाद उन्हें दुकान खाली करनी होगी। चांदनी चौक स्थित दुकानदार अभी भी किराया 200-600 रुपया ही दे रहे हैं। जबकि वर्तमान समय में इसका किराया 2-3 लाख रुपये होना चाहिए। नए नियम के तहत दुकानदारों को हर महीने 12 से 25 हजार रुपया देना होगा। वक्फ बोर्ड पुराने व जर्जर दुकानों का पुनर्निर्माण भी करेगा। बक्फ बोर्ड के इस निर्णय को लेकर दुकानदारों के विरोध के सुर उठने की पूरी संभावना है। संभवत: वे सोमवार को इस मुद्दे को लेकर अदालत का भी रुख भी कर सकते हैं।