{"_id":"5c0967ccbdec2241950dca75","slug":"154412030914-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले की जमानत याचिका खारिज
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम पर मिर्च पाउडर फेंकने वाले को नहीं मिली जमानत
आरोपी ने कहा, आप नेताओं ने ही सीएम पर डलवाया था मिर्च पाउडर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने व मिर्च पाउडर फेंकने वाले की जमानत अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी ने कोर्ट में बयान देकर आप नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।
तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष आरोपी ने बयान में कहा कि उससे आप नेताओं ने मिर्च पाउडर फेंकवाया था। इस काम में कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की थी। अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर को सचिवालय में मुख्यमंत्री पर मिर्च पाउडर डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार शर्मा कोई शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गया था। उसे जन शिकायत प्रकोष्ठ के कर्मचारी ने पास मुहैया करवाया था। दोपहर करीब 2.25 बजे सीएम के निजी सचिव के साथ चैंबर से निकलने के दौरान आरोपी ने मिर्च पाउडर फेंकने की कोशिश की।