फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   राशन की 35 दुकानों के लिए 350 आवेदन

राशन की 35 दुकानों के लिए 350 आवेदन

Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
राशन की 35 दुकानों के लिए 350 आवेदन
राशन की 35 दुकानों के
विज्ञापन

लिए 350 आवेदन
- 15 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में होगा ड्रॉ
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। राशन घोटाले में जनपद में निरस्त 35 दुकानों के आवंटन के लिए कलेक्ट्रेट में 15 दिसंबर को ड्रॉ होगा। इनके लिए 350 आवेदन जमा हुए हैं। आवेदनों की जांच चल रही है। एक ही व्यक्ति के एक से अधिक आवेदनों को निरस्त किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में आधार कार्ड के डाटा में हेराफेरी के मामले में 35 दुकानों को निरस्त किया गया था। निरस्त दुकानों को दूसरी दुकानों से संबद्ध कर राशन वितरण कराया जा रहा है। इन निरस्त दुकानों के लिए 350 लोगों ने दावेदारी जताई है। इनकी जांच पूर्ति अधिकारी कर रहे है। जांच के दौरान ऐसे लोगों के फार्म निरस्त कर दिए गए हैं, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन किए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समिति बनाई है। इसमें संबंधित एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को शामिल किया गया है। दुकानों का आवंटन आवेदकों के सामने ड्रॉ से किया जाएगा। ड्रॉ के लिए विभाग तैयारी में जुटा है। ड्रॉ की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed