{"_id":"5c082a33bdec224162108d16","slug":"154403900518100-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबूपुरा में 100 बीघा भूमि की फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबूपुरा में 100 बीघा भूमि की फसल हुई जलमग्न
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रबूपुरा में 100 बीघा भूमि की फसल जलमग्न
रबूपुरा। रबूपुरा क्षेत्र के किसानों की 100 बीघा जमीन की फसल पानी में डूबी गई। किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर मुआवजा देने की मांग की है। उतरावली गांव के रजवाहे से एक छोटा रजवाहा रबूपुरा और भुन्ना तगा गांव की तरफ जा रहा है। बुधवार को छोटे रजवाहे में पानी आ गया। जिससे रबूपुरा निवासी देबू मीणा, बिज्जी सिंह, समय सिंह, वीरेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, नंगला श्रीगोपाल निवासी श्यामा, शिब्बू, पप्पू व धर्मपाल और भुन्ना तगा गांव के किसानों के खेतों में पानी भर गया। करीब 100 बीघा भूमि पर लगी गेहूं की फसल डूब गई है। किसानों ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही फसल बोई गई थी। ब्यूरो