फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यीडा के सेक्टर 22 में बनेगी एंटरटेनमेंट सिटी

यीडा के सेक्टर 22 में बनेगी एंटरटेनमेंट सिटी

Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
यीडा के सेक्टर 22 में बनेगी एंटरटेनमेंट सिटी
यीडा के सेक्टर-22 में
विज्ञापन

बनेगी एंटरटेनमेंट सिटी
सिस्टुला ट्यूलिप कंपनी ने मांगी 500 एकड़ जमीन
- यीडा ने डीपीआर के साथ आवेदन करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22 में एंटरटेनमेंट सिटी बनाने की योजना है। सिस्टुला ट्यूलिप नाम की कंपनी ने इसके लिए 500 एकड़ जमीन मांगी है। यीडा ने कंपनी को डीपीआर के साथ आवेदन करने के लिए कहा है।

सिस्टुला ट्यूलिप ने हाल ही में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इंटीग्रेटेड सिटी ऑफ एंटरटेनमेंट विकसित करने का प्रस्ताव दिया था। इस पर प्राधिकरण ने सैद्धांतिक सहमति जता दी है। कंपनी के अध्यक्ष माइक बेरी ने बुधवार को फिर यमुना प्राधिकरण कार्यालय में सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह के साथ बैठक की। प्राधिकरण ने सेक्टर-22 एफ में जमीन के आवंटन पर सहमति जताई है। साथ ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले परियोजना की डीपीआर सौंपने के लिए कहा है, ताकि एंटरटेनमेंट सिटी में होने वाली गतिविधियों, निवेश एवं रोजगार की स्थिति स्पष्ट हो सके। हालांकि कंपनी ने 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश और दो लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा किया है। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी ने एंटरटेंमेंट सिटी में वाटर स्पोर्ट्स, फिल्म स्टूडियो के अलावा मनोरंजन की अन्य सुविधाएं व कॉमर्शियल गतिविधियां होने की बात कही है। कंपनी के मुताबिक, सिटी के अंदर ही आंतरिक मेट्रो संचालित करने की भी योजना है। डीपीआर मिलने के बाद प्राधिकरण जमीन आवंटन पर फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed