{"_id":"5c082a19bdec2241c0594330","slug":"15440389798-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौड़ सिटी में नहीं हो सकी श्रद्धांजलि सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौड़ सिटी में नहीं हो सकी श्रद्धांजलि सभा
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर हत्याकांड
गौड़ सिटी में नहीं हो सकी श्रद्धांजलि सभा
पार्क एवेन्यू निवासी घटना को मान रहे षडयंत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी के राधाकृष्ण पार्क में बुधवार सुबह शहीद इंस्पेक्टर की श्रद्धांजलि सभा बुलाई गई थी, लेकिन सभा में कोई नहीं पहुंचा। लिहाजा इसे स्थगित कर दिया गया। वहीं, पार्क एवेन्यू सोसायटी के लोग सुबोध कुमार के परिवार के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। निवासी विवेक रमन ने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर पार्क एवेन्यू सोसायटी में रहते थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सभा बुलाई गई थी। लेकिन कार्य दिवस होने के कारण लोग काम पर चले गए। शनिवार या रविवार को शोक सभा आयोजित की जाएगी।
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का परिवार एक वर्ष से अधिक समय से यहां रह रहा है। घटना के बाद परिवार जिला एटा स्थित गांव चला गया है। लोगों के बीच हर समय बुलंदशहर की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि हकीकत से पर्दा उठ सके। लोग बुलंदशहर की घटना को षडयंत्र मान रहे हैं।