{"_id":"5c0829f9bdec2241761319fc","slug":"15440389473-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तीन शस्त्र लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के तीन शस्त्र लाइसेंस रद्द
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता की हत्या के आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने भाजपा नेता शिव कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण यादव के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। डीएम ने अरुण यादव पर दो दिन पहले रासुका भी लगाया था। वहीं, तीन अन्य शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट में एक साल पहले हुए शिव कुमार हत्याकांड में अरुण यादव के मामले में पुलिस की रिपोर्ट मिलने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। आरोपी के जेल में बंद होने से कोई जबाव नहीं मिल सका। इसके बाद उसके तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा, पुलिस की रिपोर्ट पर नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी सगे भाइयों जिले सिंह और सुमित के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उधर, दनकौर के मोहल्ला झाझर तुलसी नगर निवासी दीपक का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है। उस पर भी आपराधिक मामले चल रहे हैं।