{"_id":"5bff42f9bdec22417c7289ad","slug":"15434555251510-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में मेट्रो स्मार्ट कार्ड से सफर करने वालों को मिलेगी 10 फीसदी की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में मेट्रो स्मार्ट कार्ड से सफर करने वालों को मिलेगी 10 फीसदी की छूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से डीटीसी बस में सफर करने वाले मुसाफिरों को शुक्रवार से किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। दिल्ली में सामान्य और एसी बसों से सफर करने वाले यात्री इसका फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
दैनिक पास, एनसीआर रूट या टोल टैक्स रूट पर चलने वाली बसों में छूट नहीं मिलेगी। डीटीसी का कहना है कि 30 नवंबर से दिल्ली में चलने वाली डीटीसी की एसी व सामान्य बसों के साथ क्लस्टर स्कीम की बसों में यह सुविधा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
डीटीसी को उम्मीद है कि इससे बसों में स्मार्ट कार्ड से किराया देने वाले मुसाफिरों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। अभी रोज करीब 1,500 लोग मेट्रो स्मार्ट कार्ड से किराये का भुगतान करते हैं।
विज्ञापन