फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   केजरीवाल का केंद्र पर हमला, अपनी पीठ थपथपाई

केजरीवाल का केंद्र पर हमला, अपनी पीठ थपथपाई

Tue, 27 Nov 2018 06:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 06:11 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल का केंद्र पर हमला, अपनी पीठ थपथपाई
arvind kejriwal - फोटो : ट्विटर
आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस पर संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। अपनी पीठ थपथपाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवाले कहते हैं कि उनका मुख्यमंत्री ईमानदार है, लेकिन देशवासी प्रधानमंत्री के बारे में यह दावा नहीं करते। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि पार्टी में पद और प्रतिष्ठा का लालच नहीं करें।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में दिल्ली की लोकसभा सीटों के प्रभारी पंकज गुप्ता, आतिशी, दिलीप पांडेय, राघव चड्ढा, विधायक व कार्यकर्ता मौजूद थे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि 526 करोड़ रुपये का राफेल जहाज केंद्र सरकार ने 1,700 करोड़ रुपये में खरीदा। हर जहाज पर करीब 1000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि 33 जहाजों के 33,000 करोड़ रुपये किसकी जेब में गए। इस मौके पर उन्होंने घोटाला करके फरार कारोबारियों का मसला भी उठाया। उन्होंने तंज कसा कि मौजूदा सरकार देश चला रही है या धर्मशाला।
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार दिल्ली सरकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रियों पर रेड कराई गई। हमारी 400 फाइलें मंगवाकर मुख्यमंत्री को फंसाने की कोशिश की। 21 विधायकों को झूठे केस में फंसाकर उनकी सदस्यता रद्द कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन भगवान हमारे साथ है, दिल्ली की जनता हमारे साथ है, प्रधानमंत्री कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए। केजरीवाल ने कहा कि देश पार्टी से बड़ा है। अगर कभी पार्टी और देश में से एक को चुनना पड़े तो देश को चुनना। पार्टी को छोड़ देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान पर मंडरा रहा संकट
सीएम ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को ही देश का संविधान बना और इसी दिन आप का जन्म हुआ। यह कोई इत्तफाक नहीं हो सकता। शायद नियति भी जानती है कि आप ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के संविधान पर मंडरा रहे खतरे से लड़ने की ताकत रखती है। आज देश के संविधान, उसके चरित्र पर संकट मंडरा रहा है।


दिल्ली सरकार के काम गिनाए
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आप के साढ़े तीन साल गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल के 12 सालों पर भारी हैं। दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। दुनिया के कोने- कोने से बड़े-बड़े लोग दिल्ली के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed