फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चिटेहरा में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

चिटेहरा में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
चिटेहरा में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
चिटेहरा में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

- तीन हेक्टेयर जमीन का किया सर्वे, जल निगम बनाएगा प्लांट
ऋषिपाल सिंह
दादरी। सीवेज की समस्या का समाधान करने के लिए दादरी नगरपालिका परिषद चिटेहरा में जल्द ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाएगा। इसके लिए जमीन का सर्वे हो गया है। नगरपालिका के प्रस्ताव पर शासन ने जल निगम को जिम्मेदारी दे दी है।
दरअसल, नगरपालिका परिषद में 25 वार्ड हैं, जिसमें करीब तीन लाख आबादी रहती है। नगर में सीवेज निकासी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। निवासी लंबे समय से एसटीपी की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए दादरी की सीमा पर स्थित गांव चिटेहरा में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना है। करीब तीन हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। ट्रीटमेंट प्लांट जल निगम बनाएगा। जलनिगम के अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका जूनियर इंजीनियर समेत अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया है। नगर में सीवर डालने के बाद गंदे पानी की निकासी और जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि नगरपालिका परिषद से जमीन का प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलने पर आकलन कर शासन को भेजा जाएगा। धनराशि मिलने पर सीवर का काम शुरू होगा। इसे बनाने में करीब दो साल का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed