फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एओए नहीं बनाने पर बिल्डर ने की मूलभूत सुविधाओं में कटौती

एओए नहीं बनाने पर बिल्डर ने की मूलभूत सुविधाओं में कटौती

Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
एओए नहीं बनाने पर बिल्डर ने की मूलभूत सुविधाओं में कटौती

विज्ञापन
एओए नहीं बनाने पर बिल्डर ने की सुविधाओं में कटौती
- गौड़ सिटी की 5 एवेन्यू सोसायटी का मामला, लोगों ने दिसंबर तक का समय मांगा
- बिल्डर ने 48 घंटे में सभी सुविधाओं को पहले की तरह करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी के 5 एवेन्यू सोसायटी के लोगों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ बैठक की। उनका आरोप है कि बिल्डर ने एओए नहीं बनाने पर सुविधाएं कम कर दी हैं। बैठक के बाद सोसायटी के मैनेजमेंट से मुलाकात की और दिसंबर तक का समय मांगा है, जिस पर मैनेजमेंट ने 48 घंटे के अंदर सभी सुविधा पहले जैसे करने का आश्वासन दिया है।
सोसायटी निवासियों ने बताया कि लोगों से अपार्टमेंट ऑफ आनर्स एसोसिएशन (एओए) बनाने के लिए कहा गया है ताकि, वहां के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एओए को दी जा सके। दीवाली के कारण कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। जिस पर बिल्डर ने सोसायटी की मूलभूत सुविधाओं को कम कर दिया। दीवाली के बाद से साफ-सफाई के कर्मचारियों की संख्या कम हो गई। सुरक्षाकर्मी भी कम हो गए। समस्याओं को लेकर रविवार को सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ बैठक की और फिर बिल्डर प्रबंधन के लोगों से मुलाकात की। सोसायटी के लोगों ने दिसंबर तक चुनाव समिति के नाम देने का वादा किया है।
विज्ञापन

साथ ही प्रीत भार्गव के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो एओए के गठन की प्रक्रिया को पूरा करेगी, जिस पर बिल्डर प्रबंधन ने 48 घंटे में सभी सुविधा पहले जैसी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को लेकर की बैठक
गौड़ सिटी वन की सभी सोसायटी के लोगों ने रविवार को राधा-कृष्णा पार्क में एक बैठक की। बैठक में बिजली के सिंगल प्वाइंट कनेक्शन को लेकर चर्चा की। लोगों ने बताया कि एनपीसीएल ने सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट में बदलने के लिए सभी सोसायटी को पत्र भेजकर ब्योरा मांगा है, लेकिन गौड़ सिटी की सोसाटियों में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस संबंध में बिल्डर और एनपीसीएल के अफसरों से मुलाकात की जाएगी और ब्योरा मांगा जाएगा।


कोट
करीब चार माह पहले 5 एवेन्यू में एओए बनाने की पहल की गई थी। कुछ निवासी एओए बनने नहीं दे रहे हैं। हम खुद सोसायटी को स्थानीय लोगों के हवाले करना चाहते हैं। जो कंपनी मेंटेनेंस देख रही है, उसने काम करने से मना कर दिया है। क्योंकि गौड़ सिटी में मेंटेनेंस दरें सबसे कम हैं। एओए का गठन करने की बात पर स्थानीय लोग प्रदर्शन की धमकी देते हैं। इस संदर्भ में प्राधिकरण को भी लिखित रूप से जानकारी दी जा चुकी है। - अनिकेत तिवारी, मीडिया प्रभारी, गौड़ ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed