फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होंगी पांच हजार बाइक

आज भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होंगी पांच हजार बाइक

Sat, 17 Nov 2018 03:03 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
आज भाजपा की कमल संदेश यात्रा में शामिल होंगी पांच हजार बाइक
हेडिंग: कमल संदेश यात्रा आज, शामिल होंगी पांच हजार बाइक
विज्ञापन

सबहेड: 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
लोकसभा प्रभारी, दोनों विधायकों का दावा 2289 बूथों से बाइक आएंगी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 2019 में लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा शक्ति प्रदर्शन दिखाकर वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने की जुगत कर रही है। शनिवार को गौतमबुद्ध नगर सीट पर 2289 बूथों से लगभग पांच हजार बाइक से ग्रेटर नोएडा में आठ किलोमीटर की कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता पोस्टर, बैनर लेकर सरकार के कार्यों की उपलब्धियां बताएंगे। शुक्रवार को स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रभारी सतीश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

लोकसभा प्रभारी ने बताया कि प्रदेशभर में एक-साथ यह सभी लोकसभा सीटों में रैली निकाली जाएगी। जिले में पांच हजार बाइक पर करीब दस हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य रखा गया है। लोकसभा चुनावों में बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए यह मशक्कत की जा रही है। इसी सिलसिले में पूर्व में प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच लोगों को सम्मानित करने का कार्य किया गया है। 17 नवंबर को कमल संदेश वाहन यात्रा के लिए पांचों विधानसभाओं नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद से कुल 2289 बूथों से आईं बाइक ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित स्टेडियम पर इकट्ठा होंगी। यहां से यमुना प्राधिकरण होते हुए परी चौक, जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी होते हुए सिटी पार्क पर करीब आठ किलोमीटर का चक्कर लगाकर संपन्न होगी। इस दौरान शिव ओम शर्मा, देवेंद्र खटाना, नीरज शर्मा, कर्मवीर आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed