फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सांसदों ने छठ घाट पहुंचकर व्रतियों से आर्शिवाद लिया

सांसदों ने छठ घाट पहुंचकर व्रतियों से आर्शिवाद लिया

Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांसदों ने छठ घाट पहुंचकर व्रतियों से आर्शिवाद लिया
छठ घाटों पर लगा सियासी नेताओं का जमघट
विज्ञापन


- सांसदों और नेताओं ने घाट पर पहुंचकर व्रतियों से लिया आशीर्वाद
-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले हर सियासी दल मतदाताओं को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसकी बानगी छठ महापर्व पर यमुना के घाटों पर देखने को मिली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज ने अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित छठ पर्व में शरीक हुए तो नई दल्लिी की सांसद मीनाक्षी लेखी अपने इलाके में व्रतियों के बीच पहुंचकर आशीर्वाद लिया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने घाटों पर पहुंचकर इस महापर्व में शरीक हुए।
डॉ. उदित राज नांगलोई विधानसभा के ज्वालापुरी, निहाल विहार, हिंद विहार डीडीए ग्राउंड, प्रेम नगर एक्सटेंशन, इंदिरा एंक्लेव, एमएलए ग्राउंड, झील वाला पार्क, कैलाश विहार, पंसाली, भरत विहार, बेगमपुर समेत कई जगहों पर पहुंच कर छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पर्व अब सिर्फ बिहार तक सीमित नही रह गया है बल्कि यह पर्व अब देश-विदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

नई दिल्ली की सांसद ने भी विभिन्न छठ घाटों पर जाकर छठी मईया का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की जनता की कुशलता के लिए प्रार्थना की। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में यह पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed