{"_id":"5bec7a5fbdec2269332781b1","slug":"154222453110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापर्व छठ की बधाई दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापर्व छठ की बधाई दीं
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सेवा शिविरों का जाना हाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने यमुनापार के कई छठ सेवा शिविरों में जाकर श्रद्धालुओं को आस्था के महापर्व छठ की बधाई दी। सोनिया विहार वजीराबाद, मयूर विहार क्षेत्र के कई शिविरों में उनकी भक्ति लोकगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
मनोज तिवारी ने कहा कि है सुख, समृद्धि शक्ति की उपासना के रूप में हम आज छठ पर्व मनाते हैं। भगवान सूर्य को अपना आराध्य मानकर हम अपने जीवन में व्यक्तित्व का विकास करें और समाज कल्याण के लिए उसका सदुपयोग करें तो संसार की कोई असफलता का बंधन हमें बांध कर नहीं रख सकती। उधर, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने भी कई जगहों पर आयोजित छठ पूजा में शरीक हुए। वहीं, संगम विहार मंदिर स्थित पूजा घाट पर भाजपा नेता विजय जौली ने पूजा-अर्चना किए। इस दौरान वह अपने सिर पर छठ पूजा सामग्री वाला दउरा लेकर पैदल मंदिर तक पहुंचे।
--
स्वास्थ्य के प्रति उदासीन है सरकार : तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। लेकिन दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। दिल्ली वालों के स्वास्थ्य के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है।
विज्ञापन
-------
भाजयुमो ने आप विधायक पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता शिवम छाबड़ा ने छठ पर्व पर शालिमार बाग इलाके में गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। कहा है कि संस्कारी, महिला सुरक्षा की हितैषी बताने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी के संरक्षण में अश्लील नृत्य का आयोजन कराया गया।
शिवम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस आयोजन पर जवाब मांगा है। कहा है कि मुख्यमंत्री बताए कि इस तरह के आयोजन का क्या मकसद है। विधायक के संरक्षण में छठ महापर्व के पावन अवसर पर अश्लील नृत्य करवाना धार्मिक और सामाजिक भावना को ठेस पहुंचाना है।