फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   एयरपोर्ट के पास बस डिपो योजना ने पकड़ी रफ्तार

एयरपोर्ट के पास बस डिपो योजना ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास बस डिपो योजना ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास बस डिपो योजना ने पकड़ी रफ्तार
- जमीन की शर्त तय होने के बाद डिपो बनाने का काम शुरू करेगा रोडवेज
- एक साल पहले रोडवेज अधिकारियों ने जमीन का सर्वे कर मुख्यालय भेजी थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
करीब एक साल बाद यूपी रोडवेज ने जेवर में अंतरराज्यीय बस डिपो बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। रोडवेज ने यमुना प्राधिकरण से जमीन देने की शर्तों के बारे में पूछा है। बुधवार को ग्रेनो डिपो के एआरएम ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की और मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम पत्र दिया। अधिकारियों के मुताबिक जमीन मिलने की शर्त तय होने के बाद रोडवेज डिपो बनाने का काम शुरू करेगा।
जेवर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बस डिपो बनाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए जिस पर यूपी रोडवेज ने जिला प्रशासन से जमीन मांगी थी। प्रशासन ने यमुना प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र बताकर जमीन देने में असमर्थता जताई। करीब एक साल पहले यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर 17बी में अंतरराज्यीय बस डिपो के लिए पांच एकड़ जमीन आरक्षित कर दी थी। यूपी रोडवेज को भी इस संबंध में सूचित कर दिया था। यह जमीन जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के नजदीक है। उसी दौरान यूपी रोडवेज के स्थानीय अफसरों की टीम ने जमीन का सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी थी। उसके बाद से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

अब जेवर में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद रोडवेज ने डिपो बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि जमीन की दरों को लेकर प्राधिकरण को पत्र भेजा गया है। प्राधिकरण किन शर्तों पर जमीन देगा। यह तय होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed