{"_id":"5bda42acbdec2269960bb871","slug":"154103053215-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के प्रदूषण के लिये सरकार ने पंजाब व हरियाणा को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के प्रदूषण के लिये सरकार ने पंजाब व हरियाणा को बताया जिम्मेदार
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण पड़ोसी राज्यों की देन : इमरान
सबहेड
- नासा की सेटेलाइट तस्वीरें जारी कर दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता के लिए प्रदेश के मंत्री इमरान हुसैन ने फिर पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को नासा की सेटेलाइट तस्वीरें जारी करते इमरान ने कहा है कि पंजाब व हरियाणा में फसलों के अवशेष जलाए जाने से दिल्ली-एनसीआर में आबोहवा बिगड़ी है। साथ ही इसके लिए कुछ हद तक मौसमी कारक भी जिम्मेदार हैं।
इमरान हुसैन के मुताबिक, उनकी तरफ से लगातार कहा गया कि उत्तरी भारत में फसलों के अवशेष जलाने से दिल्ली समेत एनसीआर में हवा की गुणवत्ता हर साल इस मौमस में बेहद खराब हो जाती है। बावजूद इसके पुआल जलाने से किसानों को रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहंी किए गए। नासा की सेटलाइट तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पंजाब व हरियाणा में अवशेष जलाए जा रहे हैं।
साथ ही हुसैन ने कहा कि मौसमी कारक से भी प्रदूषण की समस्या बन रही है। उनका दावा था कि तापमान कम होने के साथ हवा में नमी पर्याप्त है। धरती की सतह के नजदीक चलने वाली हवा या तो शांत है या फिर यह दिल्ली की ओर चल रही है।