{"_id":"5bd7abd0bdec226975788f84","slug":"15408608411-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में जांच करना दरोगा को पड़ा महंगा, पीड़ित ने एनकाउंटर करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में जांच करना दरोगा को पड़ा महंगा, पीड़ित ने एनकाउंटर करने का आरोप लगाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा कोतवाली क्षेत्र में शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन ने वाहन जांच के दौरान रात में एनकाउंटर करने का आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी से दरोगा की शिकायत की। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दरोगा ने दो युवकों को रोका था। युवक गलतफहमी का शिकार हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और शिकायत वापस ले ली गई। फर्जी मुठभेड़ का मामला दादरी मीडिया में दिनभर सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
जारचा कोतवाली क्षेत्र के ठेके पर तैनात सेल्समैन ने आरोप लगाया था कि रविवार रात वह शराब की दुकान बंद करके दोस्त के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जारचा दादरी रोड पर दरोगा ने पीछे बैठे सेल्समैन को उतार कर पिस्टल लगाकर एनकाउंटर करने का प्रयास किया। पिस्टल से कारतूस नीचे गिरने से वह बच गया। दरोगा के साथ मौजूद पुलिस कर्मी ने उसे मौके से भगाया। मामला मीडिया में आने पर पीड़ित ने शिकायत की।
विज्ञापन