फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को लूटा

कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को लूटा

Sun, 28 Oct 2018 06:20 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को लूटा
कार सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को लूटा
विज्ञापन


- मियांवाली नगर थाने में तैनात सिपाही और एएसआई ड्यूटी से जा रहे थे घर
- गोली मारनेे की धमकी देकर फोन लूटकर हुए फरार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अब राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आम आदमी को कौन पूछे पुलिस वालों से भी लूटपाट करने में नहंी हिचक रहे है। ऐसा ही वाक्या बेगमपुर इलाके में हुआ, जहां कार सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर दो पुलिसकर्मियों से लूटपाट की और भाग गए। वारदात के समय दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी से लौट रहे थे। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही विरेंद्र (34) सपरिवार कराला गांव में रहते हैं। उनकी तैनाती मियांवाली नगर थाने में है। शुक्रवार रात ड्यूटी खत्म होने पर विरेंद्र अपनी होंडा कार से घर लौट रहे थे। उनके साथ एएसआई अनिल कुमार भी थे। विरेंद्र सादी वर्दी जबकि अनिल कुमार ने वर्दी पहन रखी थी। अनिल को पूठकलां स्थित अपने घर जाना था। रात करीब 12 बजे विरेंद्र ने कार को पूठकलां के पास रोकी। अनिल कार से उतरते इससे पहले ही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें से चार बदमाश उतरे और दो के पास बंदूक थी जबकि दो बदमाश पिस्टल से लैस थे। दोनों बदमाशों ने बंदूक पुलिसकर्मियों पर तान दी। जबकि अन्य दो गाड़ी के सामने पिस्टल तान कर खड़े हो गए। एक बदमाश पुलिसकर्मियों की गाड़ी की चाबी निकालने लगा तो विरेंद्र ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसने विरेंद्र को गोली मारने की धमकी देकर नीचे उतरने के लिए कहा। तभी दूसरी तरफ खड़े बदमाश ने डेसबोर्ड पर रखा फोन उठा लिया और अनिल कुमार से फोन छीन लिया। उसके बाद चारो अपनी कार में सवार होकर कंझावला की ओर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। बेगमपुर थाना पुलिस ने सिपाही विरेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ितों के बताए हुलिए और तकनीकी जांच के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed