{"_id":"5bd4f60fbdec2232cd69ac10","slug":"154068324114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद के लिए एकजुट हुए डॉक्टर, शोध राशि बढ़ाने का मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद के लिए एकजुट हुए डॉक्टर, शोध राशि बढ़ाने का मांग
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
आयुर्वेद के लिए शोध राशि बढ़ाने की मांग
नई दिल्ली। धन्वंतरि पूजन के साथ डॉक्टर आज (रविवार) आयुर्वेद पर विचार मंथन करेंगे। आईटीओ स्थित हिंदी भवन में शाम सात बजे से कार्यक्रम आयोजित होगा। राष्ट्रीय धन्वंतरि सप्ताह के आयोजन के दौरान इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने आयुर्वेद चिकित्सा के शोध कार्यों के लिए राशि बढ़ाने की मांग की है। संस्था के संरक्षक डॉ आरएस चौहान ने इसे लेकर आयुष विभाग को पत्र भी लिखा है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एनके छावनिया ने केंद्रीय सरकार के सभी मंत्रालयों में आयुष विभाग शुरू करने की वकालत की। वहीं, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ आरपी पाराशर ने आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित करने की मांग करते हुए दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों में आयुष विभाग के चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। संस्थान की ओर से रविवार को राष्ट्रीय धन्वंतरि दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो