फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 24 Oct 2018 04:40 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
अस्पताल में मरीज की
विज्ञापन

मौत के बाद हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगलवार को संगम विहार स्थित बत्रा अस्पताल में आठवीं के छात्र 13 वर्षीय प्रिंस की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि अस्पताल की पैसे की मांग के कारण सही उपचार नहीं हुआ। इसके चलते उसकी मौत हुई। उधर, अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती से इनकार किया है। परिवार के लोगों के साथ बदतमीजी की बात भी सामने आई है। इससे मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात प्रिंस को पेटदर्द के चलते बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बिना किसी जांच के उसे रात 2 बजे छुट्टी दे दी और अगले दिन सुबह ओपीडी में आने को कहा। रात में बच्चे का न कोई चेकअप किया गया और न ही किसी प्रकार का टेस्ट करवाया गया। घर जाने के दो घंटे के भीतर ही 4 बजे बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर फिर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता राकेश गुप्ता का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई है। पैसों की कमी के चलते इलाज ठीक ढंग से नही किया गया, जिस कारण प्रिंस की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पूछा था कि वह भुगतान कैसे करेंगे तो उन्होंने बीपीएल कार्ड धारक होने की बात कही थी। उनके मुताबिक, इसके बाद अस्पताल ने इलाज में लापरवाही बरती और कुछ घंटों के भीतर ही बगैर इलाज के बच्चे को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed