{"_id":"5bc5399dbdec22696720d25e","slug":"153965196716-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबकर मौत
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत
- युवकों के खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची
- आधा दर्जन गोताखोरों ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद निकाले पानी से दोनों के शव
- पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेजा, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिमारपुर इलाके में सोमवार शाम यमुना में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से निकाले गए। शवों की शिनाख्त मनोज (27) और वरुण (26) के रूप में हुई है। तिमारपुर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मनोज और वरुण परिवारों के साथ शिवकुंज, बंगाली कालोनी, बुराड़ी में रहते थे। दोनों का अपना काम था। सोमवार दोपहर दोनों यमुना स्थित श्याम घाट पर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार व छह गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब 20 फुट गहरे पानी से एक घंटे बाद मनोज व वरुण के शवों को निकाला गया। परिवारों का रोते-रोते बुरा हाल है।