फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   हाईकोर्ट ने एसएससी की परीक्षाओं में धांधली पर सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने एसएससी की परीक्षाओं में धांधली पर सीबीआई से मांगी रिपोर्ट

Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने एसएससी की परीक्षाओं में धांधली पर सीबीआई से मांगी रिपोर्ट
एसएससी परीक्षाओं में धांधली पर सीबीआई से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की मांग पर सीबीआई व दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका पर एसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की मांग की गई है।
जस्टिस नजमी वजीरी ने सीबीआई व दिल्ली पुलिस के साथ ही केंद्र सरकार व एसएससी को पक्ष रखने का निर्देश दिया है। याचिका पर सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नितांत त्रिवेदी, सौरभ मिश्रा और धमेंद्र सहित 44 उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। पुलिस को इससे जुड़ी तीन एफआईआर और सीबीआई को एक एफआईआर के संबंध में यह रिपोर्ट देनी है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता श्रेय सेहरावत के जरिये यह याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि एसएससी की ओर से आयोजित कराए जाने वाली परीक्षाओं में मोटा पैसा लेकर नकल कराने और दूसरे आरोपों पर तमाम शिकायतें हर साल दर्ज हो रही हैं। आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई भी जांच एजेंसी ऐसे किसी सिंडिकेट या रैकेट का पर्दाफाश नहीं कर सकी है जो संगठित रूप से इस अपराध को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed