{"_id":"5bbbfb5b867a55286e5bbad4","slug":"1539046211109-11-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को 9वीं व 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों को 9वीं व 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9वीं और 11वीं के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कत
- 40 से अधिक विद्यार्थी की संख्या डालने पर नहीं हो रहा पंजीकरण
- बोर्ड ने एक सेक्शन में 40 विद्यार्थियों की रजिस्ट्रेशन सीमा की है तय
- स्कूलों ने सीबीएसई से इसे रिव्यू करने को कहा, बोर्ड में विचार-विमर्श जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बीते सप्ताह से 9वीं और 11वीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। लेकिन यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्कूलों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्कूल एक सेक्शन में 40 से अधिक विद्यार्थी होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। सीबीएसई ने पंजीकरण के लिए एक सेक्शन में अधिकतम 40 छात्रों की संख्या तय की है। ज्यादातर स्कूलों में एक सेक्शन में इससे अधिक छात्र होते हैं।
स्कूलों की ओर से इस संबंध में सीबीएसई को जानकारी भेजी गई है और इसे रिव्यू करने का आग्रह किया है। स्कूलों से मिली जानकारी के आधार पर बोर्ड में इसे लेकर विचार-विमर्श जारी है। बीते सप्ताह सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की है। स्कूल बिना लेट फीस के साथ 22 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन के लिए एक कक्षा में 40 विद्यार्थियों की सीमा तय कर दी है। इस तरह से स्कूल जैसे ही रजिस्ट्रेशन के लिए एक कक्षा में कुल छात्रों की संख्या अपलोड कर रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन हो नहीं पा रहा।
स्कूलों का कहना है कि सीबीएसई ने एक सेक्शन के लिए छात्रों की जो संख्या सीमा तय की है, वह व्यवहारिक नहीं है। अधिकतर स्कूलों में एक कक्षा के कई सेक्शन हैं और उनमें 40 से अधिक छात्र हैं। ऐसे में स्कूलों का कहना है कि यदि ऐसा ही रहा तो छात्रों का पंजीकरण नहीं हो पाएगा। स्कूलों की ओर से इस संबंध में सीबीएसई को इसे रिव्यू कर इसमें बदलाव करने को कहा है। ताकि जल्द से जल्द छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। वहीं, बोर्ड की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद स्कूल की ओर से की जाने वाली ऑनलाइन एंट्री को स्वीकार नहीं किया जाएगा।