फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उतराखंड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उतराखंड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 03 Oct 2018 03:56 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अपनी मिट्टी के लिए बलिदान देने वालों को कभी ना भूलें : तिवारी
विज्ञापन


- श्याम जाजू ने कहा, उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की थी अहम भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश व समाज को अपनी मिट्टी के लिए बलिदान देने वालों को नहीं भूलना चाहिए। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहीं। वह उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए अपनी जान गंवाने वाले शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने पहुंचे थे। वहीं, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा इस आंदोलन में महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश पर्वतीय प्रकोष्ठ के संयोजक अर्जुन सिंह राणा ने की।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती की तासीर ही ऐसी है कि जब भी वहां का व्यक्ति खुश होता है तो पहले भारत माता की जय बोलता है। इस प्रदेश के लोगों की देशभक्ति इस बात से भी जगजाहिर है कि वहां के हर तीसरे घर का बच्चा देश की सेना में बलिदान देता है। वहीं, श्याम जाजू ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 में उत्तराखंड में हुए आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका थी। आज भी देश की राजनीति में महिलाओं का योगदान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आज के दिन एक तरफ देश बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मना रहा है। दूसरी ओर उत्तराखंड के लोग राज्य के निर्माण पर शहीद आंदोलनकारियों को याद करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्याम जाजू, मनोज तिवारी के अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी, पर्वतीय प्रकोष्ठ के प्रभारी श्याम लाल सहित अन्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed