{"_id":"5bb291fa867a557f220fa4a3","slug":"153842941520-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में
अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस
ग्रेटर नोएडा। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में एक अक्तूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ। केंद्र परिसर और आसपास के इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों को समारोह में आमंत्रित कर वॉकाथॉन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 13 महिलाओं और छह पुरुषों ने हिस्सा लिया। महिला प्रतिभागयिों में गायत्री देवी, अग्नि देवी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में नरेश चंद्र पंत प्रथम रहे। इन्होंने 600 मीटर की वॉकाथॉन 4 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की। समारोह में जयपाल देवी 85 वर्ष) सबसे वरिष्ठ नागरिक रहीं। इस दौरान मुख्य अतिथि डीआईजी पीएस राजौरा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं।
अमिताभ मिस्टर और
सीवी-दीक्षा मिस फ्रेशर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इनोवेटिव कॉलेज में सोमवार को फ्रेशर पार्टी हुई। मिस्टर फ्रेशर का खिताब अमिताभ के नाम रहा। मिस फ्रेशर प्रतियोगिता में प्रश्रकाल में बराबर अंक अर्जित करने पर छात्रा सीवी और दीक्षा को संयुक्त रूप से खिताब दिया गया। इस दौरान निदेशक डॉ. राजेश गुप्ता, रजिस्ट्रार अंजली कुमार झा और विभागाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय मौजूद रहे।