फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आज सदन के नेता का घेराव करेंगे पूर्वी निगम के सफाई कर्मी

आज सदन के नेता का घेराव करेंगे पूर्वी निगम के सफाई कर्मी

Sat, 22 Sep 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
आज सदन के नेता का घेराव करेंगे पूर्वी निगम के सफाई कर्मी
पूर्वी दिल्ली नगर निगम नेता
विज्ञापन

सदन का घेराव आज
नई दिल्ली। काम बंद हड़ताल के दौरान सफाईकर्मी शनिवार को पूर्वी निगम में सदन के नेता निर्मल जैन का उनके निवास पर घेराव करने के बाद पुतला दहन करेंगे। शुक्रवार को हड़ताली कर्मचारियों ने कड़कडड़ूमा स्थित क्षेत्रीय उपायुक्त कार्यालय पर हुई सभा में कहा कि हम ‘अबकी बार अंतिम वार’ नारे के साथ मैदान में हैं और पीछे नहीं हटेंगे। निगम प्रशासन की राजनीतिक विंग, महापौर और अन्य लोग दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराने की कोशिश में हैं, लेकिन इस बार कर्मचारी आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं।


धर्म बदलने के बयान की निंदा
नई दिल्ली। एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष संजय गहलोत ने यूनियन संस्थापक आरबी ऊंटवाल के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों से मांगें न माने जाने पर इस्लाम धर्म कबूलने को कहा है। गहलोत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल या लड़ाई एक प्रशासनिक मुद्दा है। इसका विरोध आंदोलन के जरिये किया जा सकता है न कि इस्लाम धर्म कबूल कर। आरबी ऊंटवाल ने मांगे नहीं माने जाने पर 5 अक्तूबर को जामा मस्जिद जाकर इस्लाम धर्म कबूलने की घोषणा की है। यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed