{"_id":"5ba40fe3867a557f534551c2","slug":"15374786081611-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार की लाइन की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार की लाइन की चपेट में आने से अधेड़ झुलसा
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 हजार वोल्ट की लाइन छू जाने से झुलसा
शख्स की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
जारचा। कलौंदा गांव में मकान के ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन की चपेट में आने से एक शख्स बुरी तरह झुलस गया। दादरी के निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि हबीब गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह नौ बजे वह छत पर लोहे की पाइप उठा रहे थे। इस दौरान पाइप छत से गुजर रही लाइन से छू गई। करंट की चपेट में आकर हबीब झुलस गए। चीख पुकार सुनकर परिजनों ने उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। ग्राम प्रधान राजू नंबरदार ने बताया कि गांव में बिजली की लाइन स्कूल और मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही है। तार नीचे लटके हैं। कई बार विभाग से शिकायत की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है।