{"_id":"5ba40fbc867a5501332a6374","slug":"15374785691-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाले दो गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: फर्जी दस्तावेज से जमानत दिलाने वाले दो गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में एक अधिवक्ता का मुंशी भी शामिल
अनिल दुजाना गैंग के सदस्यों को दिलाते थे जमानत, 12 मामले सामने आए
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। अनिल दुजाना गैंग के सदस्यों को फर्जी दस्तावेज पर जमानत दिलाने वाले बिसरख निवासी अमित और गाजियाबाद निवासी राजकुमार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमित एक अधिवक्ता का मुंशी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 फर्जी मुहर, आठ बेल बांड, शपथ पत्र, 15 आधार कार्ड, 10 फर्जी पहचान पत्र, 37 खतौनी और कई फोटो, मोबाइल, बाइक व 2400 रुपये बरामद किए हैं।
एसपी देहात विनीत जायसवाल के अनुसार, सूरजपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज लगाकर जमानत कराने का गोरखधंधा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो आरोपी फिर से फर्जी दस्तावेज पर जमानत कराने का प्रयास कर रहे हैं। इस पर सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने तुरंत र्कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अमित इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड है। वह जिला न्यायालय में प्रेक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता का मुंशी है। वहीं, राजकुमार दलाल है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी अब तक 12 से ज्यादा लोगों की जमानत करवा चुके हैं। आरोपी फर्जी बेल बॉंड तैयार कर जेल में बंद अनिल दुजाना गिरोह के सक्रिय सदस्यों की जमानत कराते हैं।