{"_id":"5ba40f99867a557f6661febd","slug":"15374785345-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे बस चालक को समय से नहीं मिला उपचार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरे बस चालक को समय से नहीं मिला उपचार, मौत
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से गिरे यात्री की समय से उपचार नहीं मिलने पर मौत
चलती ट्रेन से उतरते समय कटे पैर, 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के मारीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। अधिक खून बहने और समय से उपचार नहीं मिलने पर यात्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के सादुल्लापुर गांव निवासी इंद्र (46) दिल्ली में प्राइवेट बस चलाते थे। रोजाना वह ट्रेन से आवाजाही करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे मारीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय उनका पैर फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आने से उनके दोनों पैर कट गए। ट्रेन जाने के बाद स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मी की नजर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। 20 मिनट बाद पुलिसकर्मी पहुंचे। घटनास्थल पर ही काफी देर तक इंद्र तड़पते रहे। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।