{"_id":"5ba40f8f867a557f6773478f","slug":"15374785241-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के जन सूचना अधिकारी पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के जन सूचना अधिकारी पर लगा जुर्माना
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण के जनसूचना अधिकारी पर लगा जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने ग्रेनो प्राधिकरण के जनसूचना अधिकारी पर जुर्माना लगाया है। आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 25000 रुपये वसूलने का आदेश दिया है। साथ ही प्राधिकरण को संबंधित मामले में सूचना देने का भी आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह गुड्डू ने प्राधिकरण में आरटीआई के माध्यम वर्ष 2002 से 2011 के बीच जिन लोगों की भर्ती हुई है, उनके शैक्षिक प्रमाण पत्र और भर्ती संबंधी अन्य कागजात की जानकारी मांगी थी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने जानकारी नहीं दी। जिस के बाद उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में अपील की। वहां से जुर्माना लगाने और वांछित जानकारी देने का आदेश दिया गया है। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अब फिर से प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से सूचना मांगी गई है। साथ ही जानकारी नहीं देने वाले जन सूचना अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की गई है। ब्यूरो