{"_id":"5ba40ded867a55019f2c8eea","slug":"153747810619-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से चलेगी सिलाई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से चलेगी सिलाई मशीन
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
--
सौर ऊर्जा से चलेगी सिलाई मशीन
- महिला सशक्तिकरण के लिए सौभाग्य योजना के लिए नोएडा की कंपनी ने बनाई मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
नोएडा की एक कंपनी ने सौर ऊर्जा से चलने वाली सिलाई मशीन बनाई है। एक बार चार्ज होने पर यह करीब छह से सात घंटे तक चलाई जा सकेगी। नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में लगे रिन्यूवल एनर्जी एक्सपो में यह सिलाई मशीन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
नोएडा के सेक्टर-59 स्थित स्टेटकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने मशीन बनाई है। कंपनी के निदेशक मनोहर सिंह सैनी ने बताया कि सौर ऊर्जा से चलने वाली सिलाई मशीन को महिला सशक्तिकरण की सौभाग्य योजना के लिए तैयार किया गया। यह उन क्षेत्रों के लिए अधिक उपयोगी है जहां बिजली नहीं पहुंचती हो। इसके अलावा साधारण महिलाओं के अलावा दिव्यांगों के लिए अधिक उपयोगी है।
मशीन के लिए 100 वॉट का सोलर पैनल छत पर सेट किया जाएगा, जिसको मशीन से जोड़ा जाएगा। जिसमें 75 वाट का लोड होगा। सिलाई मशीन में एक 150/40 एएच की बैटरी लगी है। जबकि एमपीपीटी तकनीक का कनवर्टर लगा है जो डीसी को एसी में कनवर्ट कर मशीन चलाएगा। कंपनी के मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट हरेंद्र सिंह घूमन ने बताया कि मशीन के पास छोटे से टेबल फैन, लाइट की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने के लिए भी प्वाइंट दिया गया है। इनकी कीमत लगभग 20 से 25 हजार के बीच रखी गई है।
विज्ञापन
रिन्यूवल एनर्जी एक्सपो का हुआ समापन
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मॉर्ट में चल रहे तीन दिवसीय रिन्यूवल एनर्जी एक्सपो-2018 का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एक्सपो में जर्मनी, जापान, चीन समेत 40 देशों के करीब 800 प्रदर्शकों ने इस प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। एशिया के इस सबसे बड़े रिन्यूवल एनर्जी एक्सपो में बायर्स अच्छी-खासी संख्या में आए।