{"_id":"5ba15655867a55013d11a71b","slug":"15373000348-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों और अधिकारियों पर लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कस्बे के व्यापारियों ने मंगलवार को बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पॉलीथिन व जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर कर्मचारियों व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पूर्व चेयरमैन के पति कुक्की नागर की अध्यक्षता व अतुल गर्ग के संचालन में व्यापारियों ने एक बैठक की। इस दौरान शोषण बंद नहीं होने पर जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी गई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत कार्यालय में साबिर कुरैशी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने एक कर्मचारी पर अधिकारी का रिश्तेदार बताकर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक व्यापारी महीनों से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहा है। आरोप है कि कर्मी और अधिकारी काम के बदले व्यापारी से सुविधा शुल्क मांग रहे हैं। इससे पहले भी एक सामाजिक संस्था ने बिलासपुर में बिना शौचालय बनाए ही नगर पंचायत पर पूरे भुगतान का आरोप लगाया था। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच और भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। इस मौके पर व्यापार मंडल संदीप जैन, राधा कृष्णा, पुनीत अग्रवाल, कल्लू जैन, अतुल अग्रवाल, श्याम जैन, मनीष सोनी, रामभुल, मुनीम, टीटू गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन