{"_id":"5ba1562b867a557fe5101544","slug":"15372999932-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जल्द बनेगा एक नया थाना, शासन ने मांगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जल्द बनेगा एक नया थाना, शासन ने मांगा प्रस्ताव
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जल्द बनेगा एक नया
थाना, शासन ने मांगा प्रस्ताव
- गृह विभाग के विशेष सचिव ने डीएम और एसएसपी को भेजा आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जिले में जल्द ही एक नया थाना बनेगा। इस संबंध में गृह विभाग के विशेष सचिव ने डीएम और एसएसपी को आदेश भेजा है, जो मंगलवार को मिला है। इसमें एक सप्ताह के अंदर थाने के लिए जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव मांगा गया है।
पिछले माह मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 36 विधानसभा क्षेत्रों में नया थाना स्थापित करने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन की तरफ से छह थानों सेक्टर-115, सेक्टर-48, फेज-वन, ओखला बैराज, सेक्टर-63, सेक्टर-106 के लिए मांग उठाई गई थी। अब विशेष सचिव मार्कंडेय शाही ने पत्र में कहा है कि विधायक और सांसद से संपर्क कर अतिआवश्यक एक थाना चिन्हित कर लें। उस थाने के लिए भूमि उपलब्ध होनी चाहिए और वह सभी मानक पूरे कर रहा हो। इसका प्रस्ताव सात दिन के अंदर उपलब्ध करा दें। इस संबंध में एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा का कहना है कि शासनादेश मिल गया है। एक थाना बनाने का शासन ने प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही जगह चिन्हित करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।