फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आईआईटी दिल्ली में अब ज्वाइंट पीएचडी

आईआईटी दिल्ली में अब ज्वाइंट पीएचडी

Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में अब ज्वाइंट पीएचडी

विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली में ज्वाइंट पीएचडी की होगी पढ़ाई
- यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीनसलैंड से अगले हफ्ते होगा समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग के बाद अब पीएचडी में ज्वाइंट प्रोग्राम में भी पढ़ाई करवाएगा। ज्वाइंट डिग्री प्रोग्राम के लिए आईआईटी दिल्ली और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीनसलैंड से अगले हफ्ते समझौता होगा। ज्वाइंट पीएचडी में आधी पढ़ाई भारत तो अन्य विदेश में होगी। पीएचडी में दाखिला लेने पर विदेशी छात्रों को आईआईटी दिल्ली 75 हजार से एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप, रिसर्च व रहना, खाना आदि भी मुहैया करवाएगा।

आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रामगोपाल राव के मुताबिक, इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस का दर्जा मिलने के बाद अब संस्थान दुनिया के टॉप सौ शिक्षण संस्थानों की रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। इसी के तहत इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रोग्राम में पीजी डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसमें छात्रों को दोनों विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी प्रोग्राम में विदेशी छात्रों और शिक्षकों पर फोकस होगा। ड्यूल पीएचडी प्रोग्राम में आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी, ताइवान व कनाडा यूनिवर्सिटी से भी करार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed