{"_id":"5b9fed45867a557f565e4d41","slug":"153720760316-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में घर से गायब महिला करावलनगर थाने में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में घर से गायब महिला करावलनगर थाने में मिली
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गायब महिला दिल्ली के थाने में मिली
दादरी। डाबरा गांव में रविवार रात को एक महिला अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, सोमवार दोपहर को महिला दिल्ली के करावल नगर पुलिस स्टेशन में मिली।
डाबरा गांव निवासी अमित कुमार रियल एस्टेट का काम करते हैं। इनकी पत्नी पूनम की तीन दिन से तबियत खराब चल रही थी। रविवार रात 12 बजे पति ने पूनम को शौच जाते देखा था। सोमवार सुबह वह गायब मिली। परिजनों का आरोप है कि पूनम का अपहरण किया गया। उसकी एक चप्पल, कानों का झुमका गिर गया था। मकान के बाहर जादू टोना करने वाली वस्तु मिली। ग्रामीणों ने दादरी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दे दी। दादरी कोतवाली के एसएसओ रामसेन सिंह ने बताया कि महिला बीमार थी। दिल्ली के करावल नगर थाने में महिला मिली है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो