फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मजिस्ट्रेट जांच में आई प्राधिकरण के पांच अफसरों पर लापरवाही

मजिस्ट्रेट जांच में आई प्राधिकरण के पांच अफसरों पर लापरवाही

Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट जांच में आई प्राधिकरण के पांच अफसरों पर लापरवाही
प्राधिकरण के पांच अफसरों ने की लापरवाही
विज्ञापन

शाहबेरी हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी, एडीएम ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेटी जांच में प्राधिकरण के पांच अफसरों की लापरवाही सामने आई है।
17 जुलाई की रात शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतें गिर गई थीं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। घटना के समय जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी थी। कारखाना, प्राधिकरण, पुलिस, दादरी तहसील, श्रम विभाग, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभाग की रिपोर्ट आने के बाद एडीएम ने जांच शनिवार को पूरी कर ली थी। बताया गया है कि रिपोर्ट में प्राधिकरण के पांच अफसरों की लापरवाही का जिक्र किया गया है। इन सभी अफसरों पर शाहबेरी गांव की जिम्मेदारी थी। इन अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, नींव कमजोर होने के कारण दोनों बिल्डिंग गिरी थीं। जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त की समिति पहुंची गांव
शासन स्तर से शाहबेरी गांव हादसे की जांच मेरठ मंडलायुक्त को सौंपी गई थी। जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। मंडलायुक्त ने अब सहयोग के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें अपर आयुक्त मेरठ मंडल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव और एडीएम प्रशासन गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे यह समिति शाहबेरी गांव पहुंची। उनके साथ पीडब्ल्यूडी, प्राधिकरण समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। समिति ने सबसे पहले उस जगह का जायजा लिया, जहां पर दो बिल्डिंगें गिरी थीं। उसके बाद गांव में बनी अन्य बहुमंजिला इमारतों का निरीक्षण किया। सभी बिल्डिंगों की गुणवत्ता पर प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही शाहबेरी में कितना अवैध निर्माण है, इस पर भी प्राधिकरण से रिपोर्ट मांगी गई है। समिति को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को देनी होगी। करीब एक घंटा गांव में रहने के बाद समिति लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed