फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जामिया अब रोजगार शुरू करने का सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा

जामिया अब रोजगार शुरू करने का सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा

Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
जामिया अब रोजगार शुरू करने का सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा

विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा जामिया
- कैंपस में शाम पांच से रात आठ बजे तक चलेगा कोर्स, पांचवीं से दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई के साथ अब आम लोगों को अपना रोजगार शुरू करने का कोर्स करवाएगा। जामिया कैंपस में शाम छह से रात आठ बजे तक आठ हफ्तों का कोर्स चलेगा। इसमें दाखिले के लिए पांचवीं से दसवीं कक्षा तक शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक होनी जरूरी है। इच्छुक लोग 29 सितंबर तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इंटरप्रिंयोरिशप में आठ हफ्तों का कोर्स चलेगा। इसके लिए दाखिला फीस पांच हजार रुपये हैं। इस सेंटर में कंप्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किंग, बोतल बनाने, पीने के पानी की पैकिंग, मार्केट में प्रोडेक्ट बेचने की कला, बैकरी आइटम बनाने और उसे मार्केट में बेचने, मसाले पीसने व उसकी पैकिंग से लेकर बाजार में बेचने की कला, पेपर कप, ग्लास व प्लेट बनाने, सिलाई व कढ़ाई आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा ब्यूटिशियन ट्रेनिंग कोर्स शाम पांच से सात बजे तक चलेगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में लड़के और लड़कियां दोनों दाखिला ले सकते हैं। जामिया में कोर्स शुरू करवाने के लिए सूक्ष्म व लघु उद्योग मंत्रालय सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

कंप्यूटर हार्डवेयर व नेटवर्किंग कोर्स में दाखिले के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। जबकि बोतल, बैकरी, मसाले पीसने व पैक करने, ब्यूटिशियन कोर्स में दाखिले के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं होना चाहिए। इसके अलावा सिलाई व कढ़ाई कोर्स में पांचवीं कक्षा पास होनी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed