फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीयू में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेंगे कक्षाएं

डीयू में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेंगे कक्षाएं

Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीयू में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेंगे कक्षाएं
यूथ पेज के लिए.....
विज्ञापन


डीयू में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेंगे कक्षाएं
- साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू
- सोमवार से शुरू हुआ कोर्स का पहला सत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए जा रहे साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में डिप्लोमा कोर्स की कक्षाएं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट लेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ की ओर से शुरू किए गए इस पीजी डिप्लोमा कोर्स का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। कोर्स की खास बात यह है कि इसमें 90 फीसदी शिक्षक साइबर एक्सपर्ट ही रखे गए हैं।
सेल्फ फाइनेंस मोड में चलने वाला यह पीजी डिप्लोमा कोर्स एक वर्षीय है। डीयू के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में इसके लिए लैब भी स्थापित की गई है। नेशनल साइबर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर डॉ गुलशन राय ने इस कोर्स के पहले ओरिएंटेशन डे प्रोग्राम की शुरुआत की। इस कोर्स के लिए डीयू ने साइबर उद्योगों से नॉलेज पार्टनरशिप की है। दो सेमेस्टर वाले इस कोर्स में छह-छह पेपर होंगे। पढ़ाई के साथ-साथ इसमें छात्रों को प्रोजेक्ट भी कराया जाएगा। जिसमें बैंकिंग, हेल्थ केयर, ई-कॉमर्स, क्लाउड सिक्योरिटी आदि शामिल है। इस कोर्स में एक्सपर्ट से पढ़ाई कराने का उद्देश्य यह है कि इससे छात्रों को प्लेसमेंट मिलने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार इस कोर्स के लिए 57 छात्रों ने दाखिला लिया है। कोर्स की शुरुआत से पहले छात्रों का ओरिएंटेशन हुआ, फिर कक्षाएं शुरू की गई।
विज्ञापन

----

ईवीएम में गड़बड़ी के विरोध जारी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। सोमवार को एनएसयूआई ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। इस बार यह प्रदर्शन निर्वाचन आयोग के बाहर किया गया। एनएसयूआई की मांग है कि ईवीएम को लेकर आयोग को जांच करनी चाहिए। दरअसल, एनएसयूआई लगातार आरोप लगा रही है कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई और उनका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार जीतते-जीतते हार गया। वहीं, डीयू प्रशासन सात ईवीएम का डाटा दिखाने में आनाकानी कर रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed