{"_id":"5b9fea55867a557fe2536e26","slug":"15372068515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कॉलेज के खिलाफ दर्ज की लापरवाही का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कॉलेज के खिलाफ दर्ज की लापरवाही का मामला
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज
- कॉलेज की सातवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत का मामला
- जुलाई माह में छात्रा की गिरकर हुई थी मौत, पुलिस को कई खामियां
अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली। पीतमपुरा के विवेकानंद इंस्ट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडी की सातवीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को छठी और सातवीं मंजिल पर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले हैं। साथ ही वहां कोई गार्ड मौजूद नहीं था। जिस छत से छात्रा के गिरने की बात कही जा रही है उसपर रेलिंग नहीं थी।
पुलिस के अनुसार छात्रा वरीशा परिवार के साथ सुल्तानपुरी में रहती थी। उसके पिता जूतों की दुकान में काम करते हैं। वरीशा प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ पढ़ाई भी करती थी। उसने कॉलेज में एलएलएम की पढ़ाई का फार्म भरा था। 26 जुलाई को वह क्लास शुरू होने की तारीख जानने के लिए कॉलेज गई थी। सुबह 11 बजे पुलिस को वरीशा के सातवें फ्लोर की छत से नीचे गिरने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस ने कालेज परिसर में लगे सीसीटीवी को कब्जे में लिया लेकिन मौके पर लगे सीसीटीवी खराब मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है।