{"_id":"5b9fea52867a557ffd368ec9","slug":"153720684820-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
नई दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन सोमवार को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के चारों जोन में स्वच्छता के लिए श्रमदान और स्वच्छता को वास्तविक सेवा समझकर कूड़ा और गंदगी हटाने पर विशेष बल दिया गया। दक्षिण जोन के आरके पुरम वार्ड में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता के प्रति समर्पित होने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल इलाके की सुदंरता बढ़ती है बल्कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से भी बचाती है। स्वच्छता से बीमारियों की आशंका भी समाप्त हो जाती है। इसी कड़ी में ईस्ट आफ कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, पश्चिमी और दक्षिणी जोन में कई अन्य स्थानों पर भी शपथ दिलाई गई। चारों जोन में स्वच्छता अभियान के दौरान ऑटो टिप्पर का भी इस्तेमाल किया गया। ब्यूरो