{"_id":"5b9fea4e867a55787b02763c","slug":"153720684517-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स के पदक विजेताओं के घर जायेगी दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स के पदक विजेताओं के घर जायेगी दिल्ली सरकार
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियन गेम्स पदक विजेताओं
के घर जाएगी दिल्ली सरकार
- खिलाड़ियों के घर के पास छोटे कार्यक्रमों में करेगी पुरस्कृत, आज सफदरजंग से होगी कार्यक्रम की शुरुआत
- मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत आम लोग भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के एशियन गेम्स पदक विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए दिल्ली सरकार उनके घर जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व स्थानीय विधायक के साथ खिलाड़ियों को चेक देंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को सफदरजंग इलाके से हो रही है। टेनिस में गोल्ड मेडल विजेता डी. सरन को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
इससे पहले दिल्ली सरकार ने पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। वहीं, दिल्ली सचिवालय में खिलाड़ियों से मुलाकात की थी। उस वक्त घोषणा की गई थी कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन करेगी। अब सरकार ने छोटे-छोटे कार्यक्रम करने का फैसला लिया है। योजनानुसार दिल्ली के 15 पदक विजेताओं के घर के नजदीक छोटे कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे पुरस्कृत किया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मुख्यमंत्री का मानना था कि लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने से स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। इसलिए सरकार खिलाड़ी के घर जा रही है। शुरुआत सफदरजंग से हो रही है। आगे खिलाड़ियों से मिले समय के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे।