फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   संगम विहार में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

संगम विहार में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
संगम विहार में करंट लगने से मां-बेटे की मौत
संगम विहार में करंट लगने से मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

-करंट लगने से पिता झुलसा, बेटी बाल-बाल बची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। करंट लगने से पिता झुलस गया। पिता का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। संगम विहार पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरेंद्र अपनी पत्नी राजपति (40), बेटा अमरजीत (21) और बेटी के साथ गली नंगर-चार, ई-ब्लॉक, संगम विहार में किराए पर रहता है। सुरेंद्र का मकान दूसरी मंजिल पर है। सुरेंद्र के घर में कपड़े सुखाने के लिए रस्सी की जगह तार बांधा हुआ था। शनिवार सुबह तार टूट कर नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर जाकर गिर गया। इससे घर की रसोई की खिड़की में करंट आ गया। राजपति सुबह आठ बजे चाय बनाने रसोई में गई और खिड़की खोली तो उसे करंट लग गया। रसोई से धुआं उठता देख सुरेंद्र पत्नी को बचाने गया, तो उसे भी करंट लग गया। सुरेंद्र को बचाने बेटा अमरजीत गया तो उसे भी करंट लग गया। जब बेटी इनको बचाने गई तो तार में करंट खत्म हो गया था। इस कारण बेटी करंट लगने से बच गई।
विज्ञापन

बेटी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमरजीत व राजपति की मौत हो गई। सुरेंद्र अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि किसकी तरफ से लापरवाही बरती गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर ऐसी जगह लगा हुआ है कि इससे हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed