{"_id":"5b9fe96e867a557ffc6bf101","slug":"15372066202-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों इंटक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों इंटक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंटक कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को मौजपुर चौक से यमुना विहार तक पैदल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र में भाजपा की सरकार, दिल्ली सरकार व भाजपा शासित निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यमुना विहार पर कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संसद उत्तरी पूर्वी मनोज तिवारी के जिला कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया।
सफाई मजदूरों ने सड़कों पर कचरा फैलाते हुए घंटों नारेबाजी की। बाद में महिला कर्मचारियों ने संसद के पुतले का भी दहन किया। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डा. ओमपाल धिंगान, राष्ट्रीय सचिव मोहन पहलवान, ब्रहम ढिकिया, राकेश पारचा, राजेश घाघट, अमर सिंह टांक सहित यूनियन के अन्य नेता भी मौजूद थे। 18 सितंबर को पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पटपड़गंज पर नरेंद्र मोदी व दिल्ली सरकार तथा निगम प्रशासन की समृद्धि के लिए हवन आयोजित किया जाएगा। मांगे पूरी होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।