{"_id":"5b9fe95b867a5501a17648af","slug":"15372066019-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बाग का राजा ट्रस्ट में कैलाश मानवजी की भजन संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल बाग का राजा ट्रस्ट में कैलाश मानवजी की भजन संध्या
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानव जी की भजन संध्या ने मन मोहा
नई दिल्ली। पीतमपुरा स्थित गणपति ग्राउंड में लाल बाग का राजा ट्रस्ट की तरफ से आयोजित गणपति महोत्सव में पद्म कैलाश मानवजी के मधुर भजन संध्या ने भगवान गणेश के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ट्रस्ट के प्रधान नरेश गोयल ने बताया कि गोस्वामी मृदुल कृष्ण जी महाराज की तरफ से विशाल श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ में कपिल देवहूति संवाद एवं ध्रुव चरित्र का पाठ किया गया। इसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रीमद भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ 21 सितंबर तक चलेगा।
दूसरी तरफ रमेश नगर में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पांडाल की सजावट एवं फल-फूलों की सेवा केके शर्मा (ऐमिल वाला) की तरफ से है। आज के यजमान कृष्ण गोसाई एवं परिवार थे। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अशोक खरबंदा, राहुल एवं सुमीत ने बहुत से जादू के करतब दिखाए और पूरा पंडाल दर्शकों से भरा था। ब्यूरो