फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह जगह गंदगी

निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह जगह गंदगी

Fri, 14 Sep 2018 04:20 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से जगह जगह गंदगी
हड़ताल से निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने पूर्वी दिल्ली के सांसद का पुतला जलाया, मधुबन चौक और द्वारका में भी विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । एमसी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन और दिल्ली प्रदेश सफाई मजदूर यूनियन की हड़ताल से निगम क्षेत्रों में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई। शिकायतों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। बकाया वेतन, समय पर भुगतान सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। झिलमिल कॉलोनी में सफाई कर्मियों ने पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी का पुतला फूंका व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मधुबन चौक और द्वारका में भी विरोध जताया।

हड़ताल के दूसरे दिन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत, जयभगवान चारण ने निगम कर्मियों की दुर्दशा के लिए निगम के काबिज भाजपा सहित दिल्ली की आम आदमी पार्टी को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की आपसी खींचतान में सफाईकर्मी बेवजह पिस रहे हैं, जिससे इनमें रोष है। वे अबकी अंतिम बार की लड़ाई में कामबंद हड़ताल पर हैं। उधर, मधुबन चौक पर सफाई कर्मियों ने एकत्रित होकर चक्का जाम किया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। जबकि दक्षिणी दिल्ली में द्वारका सेक्टर-एक लाल बत्ती पर चक्का जाम कर पीएम का पुतला दहन किया। जबकि हड़ताल के तीसरे दिन शुक्रवार को कर्मी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के यमुना विहार स्थित कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बाद पुतला दहन करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed