{"_id":"5b9ae6f4867a557fe9785bfb","slug":"153687830720-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मीटर में सर्किट लगाकर रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मीटर में सर्किट लगाकर रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी, 21 मामले पकड़े
एनपीसीएल की टीम ने की छापेमारी, कटिया डालकर चोरी में 44 पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों ने बिजली चोरी का नया तरीका ईजाद किया है। एनपीसीएल की छापेमारी में रिमोट कंट्रोल की मदद से बिजली चोरी के 21 मामले मिले हैं। दरअसल, मीटर में सर्किट लगाकर उसे चलाया जा रहा था। वहीं, मीटर से छेड़छाड़ और कटिया डालकर भी कई उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। कुल 300 किलोवाट और 55 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई है। एनपीसीएल के जीएम सारनाथ गांगुली ने बताया कि इस सप्ताह सूरजपुर देवला, खेड़ा चौगानपुर, कुलेसरा और कासना गांव में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 65 चोरी के मामले मिले। इनमें से 21 उपभोक्ता मीटर में रिमोट कंट्रोल सिस्टम लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ विशेष न्यायालय में परिवाद दायर किया जा रहा है। 44 उपभोक्ता खंभे पर कटिया डालकर या अन्य तरीके से बिजली चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। सारनाथ गांगुली ने बताया कि बिजली चोरी करने और बिल जमा नहीं करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस की मदद से सभी के घरों की बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। साथ ही मीटर और सर्विस केबल भी उतारी जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अगर किसी के घर पर चोरी से बिजली का प्रयोग मिलता है तो फिर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।