फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   3900 प्रभावित परिवारों की मिली सहमति, धारा 11 लागू करने की तैयारी शुरू

3900 प्रभावित परिवारों की मिली सहमति, धारा 11 लागू करने की तैयारी शुरू

Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
3900 प्रभावित परिवारों की मिली सहमति, धारा 11 लागू करने की तैयारी शुरू
नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन

----------
हेडिंग: 3900 प्रभावित परिवारों से मिली सहमति
सोमवार तक 70 फीसदी सहमति मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर में एयरपोर्ट के लिए एक बाद एक अड़चन दूर होती जा रही है। बृहस्पतिवार तक जरूरी किसानों की सहमति में से लगभग 66 प्रतिशत किसानों की सहमति प्रशासन के पास आ चुकी है।
एयरपोर्ट के प्रथम चरण में कुल 5900 किसान परिवार प्रभावित हो रहे हैं, जिनसे 1218 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी हैं। प्रशासन के पास लगभग 94 प्रतिशत भूमि की सहमति पहले ही मिल चुकी है। अब 70 प्रतिशत किसान परिवारों की सहमति चाहिए। इसके लिए प्रशासन, प्राधिकरण, विधायक और सांसद प्रतिनिधि लगातार गांव-गांव जाकर किसानों से सहमति लेने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को 3900 किसानों परिवारों की सहमति मिल गई। अब जरूरी 70 प्रतिशत (4130 किसान) तक पहुंचने के लिए बचे हुए किसान परिवारों से सोमवार तक सहमति मिलने की उम्मीद है। किसान परिवारों की सहमति पूरी होता देख प्रशासन ने अधिग्रहण के लिए धारा 11 लागू करने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को विधायक धीरेंद्र सिंह ने रन्हेरा, रोही, नगला शरीफ खां, नगला छीतर व दयानतपुर के किसानों के साथ बैठक कर बचे हुए किसानों से सहमति देने की अपील की।
विज्ञापन

---------
स्वास्थ्य सेवाओं से नाराज किसान सभा की पंचायत
जेवर। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नत्थीराम शर्मा के नेतृत्व में जेवर के टहनी वाले आश्रम में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बारिश के बाद गांव में फैल रही मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने और स्वास्थ्य केंद्र बदहाल होने का आरोप लगाया। उन्होंने गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बीमार लोगों को राहत पहुंचाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी की यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो 19 सितंबर से जेवर स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान धर्मवीर नागर, तेजपाल, वीर सिंह, आनंद, सुभाष, गुलशन, कुलदीप, गजेंद्र, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed